नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो: गनियारी में नशा मुक्ति के लिए जन-जागरण अभियान
कटनी जिले के ग्राम गनियारी में अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की छात्राओं ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया !