गढ़वा: झलुआ में बोलेरो दुर्घटना: टायर फटने से गाड़ी पलटी, एक की मौत, 8 घायल, गढ़वा अस्पताल में इलाज जारी
Garhwa, Garhwa | Apr 25, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो वाहन का पिछला टायर अचानक फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गढ़वा पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। म