खैरथल: एचआरआरएल रिफाइनरी उद्घाटन का खैरथल जिला मुख्यालय पर हुआ लाइव प्रसारण, 380 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पचपदरा स्थित एचआरआरएल रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम का शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नवोदय विद्यालय खैरथल के सभागार में लाइव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों जिला स्तरीय अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन एवं उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखा। 380 नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।