किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास में ईंधन के ढेर में देर रात लगी आग, कड़ी मेहनत के बाद दमकल ने आग पर पाया काबू
Kishangarhbas, Alwar | Jun 28, 2026
किशनगढ़ बास कस्बे के गंज स्थित कारली की ढाणी में रविवार देर रात करीब 8:00 बजे गंज निवासी कैलाश सैनी और खिल्लू सैनी के ईंधन के देर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। घटना का पता तब चला जब वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने आग की उठती लपटों को देखकर लगातार हॉर्न बजाया तो लोग नींद से उठाकर घरों से बाहर आए। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।