भरथना: भरथना स्टेशन पर सूबेदारगंज एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग, धुंआ के गुब्बार उठने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी
भरथना रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी के पहियों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही धुएं के गुबार उठने लगे, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और ट्रेन को अप लाइन पर रोक दिया गया।