रामपुर: बुधवार को थाना भोट क्षेत्र से पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया
Rampur, Rampur | Jun 25, 2025 बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद के भोट थाना क्षेत्र मे पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम सनकरा में थाना भोट पुलिस द्वारा गश्त के दौरान चार आरोपियों को ताश के 52 पत्तों, फड़ और कुल 4520 रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।