रावतभाटा: कोटा NCC कैंप में रावतभाटा के AECS कैडेट्स ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया
विजय सिंह ने गुरुवार दोपहर 3 बजे बताया कि कोटा के NCC आर्मी विंग वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रावतभाटा के AECS विद्यालय के 47 कैडेट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैप रीडिंग, ड्रिल, फर्स्ट एड, आपदा प्रबंधन और खेल प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने कई पदक जीते। अक्षिता सिंह बेस्ट कैडेट बनीं, वहीं टीम ने वॉलीबॉल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।