बांधवगढ़: उमरिया में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का सगरा सामुदायिक भवन में हुआ समापन , भूजल स्तर में 1.5% की बढ़ोतरी
उमरिया के सागेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का समापन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, इसलिए इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।