रावतसर: रावतसर पुलिस ने कस्बे में पर्ची सट्टे की खाईवाली करते हुए दो जनों को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने कस्बे में पर्ची सट्टे की खाई वाली करते दो जनों को गिरफ्तार किया है पुलिस से सोमवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने कस्बे में दौराने गस्त पर्ची सट्टे की खाई वाली करते वेद प्रकाश व मुकेश कुमार निवासीगण रावतसर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है