जबलपुर: तिलवारा पुल पर रफ़्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से दंपत्ति की मौत, 1 साल की बच्ची बची
तिलवारा पुल पर बीती देर रात एक रूह कंपा देने वाला मंजर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार के जुनून ने एक मासूम के सिर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया। अपने मायके से यादें समेटकर वापस कटंगी जा रहे एक दंपत्ति के लिए काल मौत बनकर सामने से आई। एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई