लखीमपुर: मुड़िया खेड़ा में घर से लापता 16 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध हालात में अर्धनग्न शव बरामद, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुड़िया खेड़ा गांव में घर से लापता 16 वर्षीय किशोरी का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से बीती शाम सनसनी फैल गई थी। जहां आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे लखीमपुर खीरी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के चाचा ने बताया कि 24 फरवरी को उनकी भतीजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी।