पीलीभीत: भगवन्तपुर उर्फ भीमपुर में घर में घुसकर मारपीट, मां-बेटे को जान से मारने की दी धमकी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवन्तपुर उर्फ भीमपुर निवासी जसवीर कौर पत्नी कश्मीर सिंह ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे बताया कि वह घर पर थी, इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी अपने परिजन व कुछ अज्ञात लोगों के साथ पीड़िता के घर में धारदार हथियार लेकर घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पुत्र की भी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।