बालोद: रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में रास्ता पूछने के बहाने किसान को रोका,गले पर चाकू रखकर 3,000 लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Balod, Balod | Jun 29, 2026 बालोद जिले के रानीमाई-हर्राठेमा जंगल घाटी में किसान को रास्ता पूछने के बहाने रोककर गले पर चाकू अड़ाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, स्प्लेंडर बाइक, तीन मोबाइल फोन और लूटी गई रकम में से 700 रुपए बरामद किए गए हैं।