चायल: इच्छना नहर पुलिया के पास शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में सराय अकिल पुलिस ने वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर इच्छना नहर पुलिया के पास से आरोपी रोहित पुत्र शिवबरन निवासी बेरूई को दबोच लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर 12 जून को थाना सराय अकिल में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार 6 बजे किया गिरफतार!