गुनौर: खबर का हुआ असर: जसवंतपुरा में नाली सफाई और अधूरा निर्माण कार्य शुरू
Gunnor, Panna | Jun 22, 2026 गुनौर। जनपद पंचायत गुनौर की ग्राम पंचायत जसवंतपुरा में शासकीय हाई स्कूल से तुलसीदास पटेल के घर तक लंबे समय से लंबित नाली सफाई एवं अधूरे निर्माण कार्य को आखिरकार शुरू कर दिया गया है। पब्लिक न्यूज़ द्वारा तीन दिन पूर्व इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आए।