गुना कैंट थाना के बांसखेड़ी में 14 अगस्त 2025 को 25 वर्षीय नव विवाहिता ने अश्लील फोटो वायरल करने पर आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने तत्कालीन समय मामला दर्ज कर एक आरोपी अनूप कुशवाह निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार किया था। दूसरे फरार आरोपी सुखदेव पांडे निवासी मथुरा यूपी को बीते रोज गिरफ्तार कर 16 दिसंबर को गुना न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।