बलिया: बरियारपुर गांव के पास सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोरी की मौत, एक अन्य किशोरी गंभीर घायल
बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव स्थित बांध के समीप बुधवार को सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि दूसरी किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका की पहचान बरियारपुर निवासी संजीत दास की पुत्री संध्या कुमारी के रूप में हुई है। वहीं घायल उसी गांव की नोखेलाल दास की 14 वर्षीय पुत्री कुंदन कुमारी बताई गई है