रामपुर: भमरौआ के शिव मंदिर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए
Rampur, Rampur | Aug 2, 2024 रामपुर जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने भमरोआ के शिव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। इस दौरान दोनों अफसरों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश देते हुए कहा है कि कांवड़ियों को मंदिर परिसर से लेकर सड़क पर हाईवे पर किसी तरह की कोई दिक्कत ना आए साथ ही अन्य राहगीरों को भी कोई परेशानी ना हो।