झालरापाटन: मिश्रौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मां और बेटा घायल
झालावाड़ के मिश्रौली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें मां की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गांगलिया खेड़ी गांव का रहने वाला सुरेश अपनी मां को लेकर भवानी मंडी से अपने घर जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में एक आवारा जानवर अचानक उसकी बाइक के सामने आ गया।