मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल
पलामू जिले के सतबरवा अंचल क्षेत्र अंतर्गत सेहरा गांव निवासी 20 वर्षीय नीरज मोची की मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में शव पहुंचते ही मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे नीरज मोची अपने रिश्त