वाराणसी में मतदान केंद्र दूर होने से नाराज मतदाता प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
Sadar, Varanasi | May 21, 2024 वाराणसी के सेवापुरी स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के कुत्तूपुर एवं निमनी गांव के मतदाताओं ने मंगलवार को मतदान बूथ को लेकर सुबह-सुबह प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि गांव के लोगों का मतदान केंद्र दूर होने के चलते आगामी 1 जून को होने वाले 2024 लोकसभा चुनाव के मतदान में ग्रामीण हिस्सा नहीं लेंगे और मतदान का विरोध करेंगे।