प्रधानमंत्री का काशी दौरा आज, नारी शक्ति संवाद में महिलाओं को करेंगे संबोधित
Sadar, Varanasi | May 21, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम वाराणसी आ रहे हैं। वह सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित ‘नारी शक्ति संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वह विभिन्न वर्ग की प्रतिभाशाली महिला वोटरों से अलग से भी संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री प्रयागराज से शाम करीब 5.20 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे।