लालगंज में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन बीएलओ को सम्मानित किया गया। एसडीएम शैलेंद्र वर्मा ने गुरुवार दोपहर एक बजे तहसील सभागार में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मॉडल प्राइमरी स्कूल लालगंज के प्रधानाध्यापक समेत सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत बीएलओ को भी सम्मानित किया गया।