शिवपुरी नगर: शिवपुरी में निकली भव्य चुनरी यात्रा, उमड़े हजारों श्रद्धालु
शिवपुरी में आज गुरुवार शाम 4 बजे महाराजा अग्रसेन परमार्थ सेवा समिति द्वारा भव्य एवं दिव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कैला माता मंदिर, राजेश्वरी रोड से हुई, जो राजेश्वरी रोड होते हुए नीलगर चौराहा और पुरानी शिवपुरी के मार्ग से काली माता मंदिर तक पहुंची। लगभग 400 फीट लंबी चुनरी के साथ निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।