जगदीशपुर: नाथनगर: सीटीएस ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज अदा, अमन-चैन की दुआ मांगी गई
नाथनगर स्थित सीटीएस ईदगाह मैदान में गुरुवार सुबह सात बजे बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ईदगाह मैदान में जुटने लगी थी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और देश व समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी।