रामगढ़ चौक: शर्मा चिमनी के पास टोटो को बचाने में अनियंत्रित होकर खेत में घुसा ट्रेलर ट्रक, 2 घायल, बड़ा हादसा टला
शर्मा चिमनी के समीप गुरुवार 10 बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। बताया जाता है कि लखीसराय आ रहा एक टोटो पर सवार 7 लोग ट्रेलर ट्रक के चपेट में आते आते बच गया।चश्मदीद ने बताया कि ट्रेलर ट्रक लखीसराय से तेतरहट की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहा ट्रैक्टर वाहन का चालक अचानक ट्रैक्टर को चिमनी की ओर मोड़ लिया। जिससे टोटो और ट्रेलर ट्रैक आमने सामने आ गया।