धमधा: गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद ने सेक्टर-5 में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा का आयोजन किया
Dhamdha, Durg | Oct 22, 2025 गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपने निवास सेक्टर-5 में पारंपरिक विधि-विधान से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। सांसद विजय बघेल ने बुधवार दोपहर 12 बजे कहा कि गोवर्धन पूजा की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है और यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ गौ माता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।