टांटोटी: तहसीलदार ने स्यार, सुनारिया एवं फतहगढ़ में गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण, फसलों का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Tantoli, Ajmer | Jan 15, 2026 तहसीलदार बंटी देवी राजपूत द्वारा गुरुवार को दोपहर 2 बजे तहसील क्षेत्र के ग्राम स्यार,सुनारिया एवं फतहगढ़ में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान फसलों की स्थिति का जायजा व राजस्व अभिलेखों की वास्तविकता से मिलान किया।राजपूत ने संबंधित पटवारियों को गिरदावरी कार्य को पूर्ण पारदर्शिता,सटीकता एवं समयबद्ध रूप से करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।