लाडपुरा रोड राधास्वामी सतसंग भवन के सामने युवक के साथ मारपीट करने के मामले में गेंगल थाना पुलिस ने रविवार दोपहर 2 बजे भूडोल निवासी राजू व रमेश को गिरफ्तार किया है।और दोनों को न्यायालय में पेश करके जेल भिजवाया है।मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्ता के बारे में विस्तृत अनुसंधान जारी है।