बांसवाड़ा: बड़वी गांव के पास हेडपंप पर पानी भरने जा रही महिला को कार ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि यास्मीन पत्नी जाकिर हुसैन निवासी दाहोद नाका, अपने परिवार के साथ बड़वी स्थित फार्म हाउस पर चौकीदारी का काम करते हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि यास्मीन फार्म हाउस के सामने हैंडपंप पर पानी भरने जा रही थी इस दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी गंभीर हालत में उपचार के लिए एमजी अस्पताल में लेकर आए जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई ।