सरिया: महानदी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य टीमें गांवों में पहुंचीं
महानदी में बाढ़ से प्रभावित सरिया क्षेत्र के 9 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें नाव से पहुंचकर शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच और इलाज कर रही हैं। जलजनित बीमारियों से बचाव और सुरक्षित पेयजल की जागरूकता भी जारी है।