सांगोद: सांगोद के धूलेट गांव में पुराने खाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला रेवड़ी का ढेर, मचा हड़कंप
Sangod, Kota | May 16, 2026 सांगोद क्षेत्र के धूलेट गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घरों के पास स्थित पुराने खाल में पड़े बड़े रेवड़ी के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के मकानों तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धूलेट चौकी इंचार्ज ने तुरंत सांगोद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मालव को जानकारी दी।