सारण पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पिछले 24 घंटे के भीतर 68 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इनमें 23 वारंटी, 14 शराब सेवनकर्ता, 7 शराब कारोबारी, 14 हत्या प्रयास मामले के अभियुक्त, और अन्य अपराधों से जुड़े अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान 90 लीटर देशी शराब और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं, 59 वाहनों से ₹1,14,000 जुर्माना वसूला गया।