कासगंज: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, नगर पालिका ने निकाली जागरूकता रैली
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत और नगर पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर स्वास्थ्य, नगर विकास, शिक्षा, आईसीडीएस और डब्ल्यूएचओ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। रैली को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।