परबत्ता: परबत्ता सीएचसी का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
बुधवार की शाम करीब चार बजे तक खगड़िया के परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यशैली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, चिकित्सक