कोडरमा: झुमरी तिलैया जेजे कॉलेज बचाओ अभियान को मिला छात्रों का समर्थन, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को 11 बजे से जेजे कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी गई तथा उन्हें संस्थान के संरक्षण और विकास के लिए जागरूक किया गया