कलान: मिर्जापुर में डूबने की घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया
शाहजहाँपुर। जनपद में डूबने की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव के नेतृत्व में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, बीट पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर जल सुरक्षा संबंधी मीटिंग हुई.