खरगोन शहर में पीजी कॉलेज के सामने छात्राओं से दिनदहाड़े मोबाइल झपटने वाले गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपटे गए दो मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्पोर्ट्स बाइक जब्त की हैं ।