पन्ना: मासूम रोहित की तलैया में डूबने से मौत; बड़गाड़ी की नई बस्ती में पसरा मातम, ढाई महीने पहले चचेरी बहन की भी हुई थी मौत।
Panna, Panna | Jun 5, 2026 मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। ग्राम बड़गड़ी की नई बस्ती में ८ वर्षीय मासूम रोहित गोंड की तलैया में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। ढाई महीने पहले ही इस परिवार ने अपनी बेटी रिंकी को भी तालाब में खोया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।