सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति की बैठक हुई
गुरुवार अपराह्न 4:30 बजे सूरजगढा बाजार पीएनबी बैंक शाखा के समीप डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति सूरजगढ़ा की बैठक हुई. इस बैठक में बुद्धिजीवियों ने सूरजगढ़ा नगर परिषद में डिग्री कॉलेज नहीं होने पर असंतोष जताते हुए इसे लेकर संघर्ष को और तेज करने का निर्णय लिया. लोगों की शिकायत है कि सुवे में नए डिग्री कॉलेज खोले जाने की योजना में सूरजगढ़ा को शामिल नहीं किया गया है.