औरैया: फफूंद रेलवे स्टेशन के समीप सहायल क्षेत्र के सिखू गांव निवासी युवक ट्रेन से गिरकर हुआ घायल, उपचार जारी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के फफूंद रेलवे स्टेशन के समीप सहायल क्षेत्र के सिखू गांव निवासी युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिव्यापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची दिव्यापुर थाना पुलिस की घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।