औरैया: कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी बालक को घर में खेलते समय बंदरों के झुंड ने काटकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी अभि पुत्र रविंद्र बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे घर के आंगन में खेल रहा था। तभी बंदरों के आए झुंड ने उसके ऊपर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनने के बाद आए परिजनों ने उसे किसी तरह से बचाया और औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।