सोहागपुर: नगर के घरौला मोहल्ला स्थित साईं मंदिर के पास गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान
नगर के घरौला मोहल्ला स्थित साईं मंदिर के पास में नंदी गौ सेवा द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 3 बजे लगभग किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को गायों के संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक करना था। मंदिर के पास में पहुंचकर श्रद्धालुओं व समाजसेवियों को गौ सेवकों ने जागरूक किया और लोगों ने हस्ताक्षर कर अपने समर्थन दिया।