दुधि: बीना में बाइक से टक्कर के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, दो महिला यात्री घायल
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार क़ो सुबह लगभग साढ़े 11 बजे एक बाइक से टक्कर के बाद टोटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार दो महिला यात्री घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोटो शक्तिनगर से अनपरा की ओर जा रहा था। स्टेडियम के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई।