आबूरोड तलेटी मुखरी माता मंदिर परिसर के पास खाई में झाड़ियों में लगी भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। गर्मी की दस्तक के साथ ही क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं भी शुरू हो गई हैं।आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दोनों दमकल मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। उसके बाद ब्रह्माकुमारी संस्थान की भी दमकल मौके पर पहुंची