भरथना: बिजौली NH19 पर डिवाइडर से टकराकर ऑटो पलटा, पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के इटावा-औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बिजौली ओवरब्रिज के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायलों में रत्नेश पुत्र गिरीश चंद, उनके पुत्र देवांशु तथा ग्या प्रसाद पुत्र स्वर्गीय जबर सिंह निवासी बिजौली शामिल हैं।