ज्ञानपुर: ऊंज के पीलुखुना में हाईवोल्टेज तार की चिंगारी से डेढ़ बीघा फसल जलकर हुई राख
ऊंज थाना क्षेत्र के पिलखुना-पुरेमटुका गांव में गुरुवार दोपहर हाईवोल्टेज तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, बाद में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।इस घटना में शंभू नाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, कृष्ण कांत ओझा और लालमणि दूबे की डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई।