देवघर: अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग में डीएवी भंडारकोला का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ी हुए सम्मानित
स्थानीय सत रोड स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला के विद्यार्थियों ने जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग 2026 में एथलेटिक्स ताइक्वांडो बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण रजक एवं कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया विजेताओं को प्राचार्य ने शनिवार सुबह 11:00 बजे सम्मानित किया