बिल्सी: हनुमान बाबा के जन्मोत्सव पर श्री बालाजी दरबार बिल्सी में धार्मिक कार्यक्रम, विधायक हरीश शाक्य ने की पूजा-अर्चना
Bilsi, Budaun | Apr 2, 2026 हनुमान बाबा के जन्मोत्सव को लेकर श्री बालाजी दरबार बिल्सी में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य पहुंचे, जिन्होंने पूजा अर्चना की। हनुमान बाबा सेवा समिति की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षाकर स्वागत हुआ। कई स्थानों पर मिठाई बांटी गई।