नानपारा: रुपईडीहा में सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत रखा, विधि-विधान से पूजा कर पति की लंबी उम्र की की कामना
बहराइच जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। उन्होंने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत किया। दोपहर करीब 11 बजे के बाद गांवों के पास स्थित वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार में सज-धज कर पूजा स्थलों भीड़ रही